More

    *मुख्यमंत्री ने जवान श्री कमलेश साहू की शहादत को किया नमन*

    *परिजनों के प्रति व्यक्त की संवेदना*

    रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नारायणपुर जिले में हुए आईईडी ब्लास्ट में सक्ती जिले के हसौद निवासी जवान श्री कमलेश साहू की शहादत को नमन किया है। मुख्यमंत्री ने शहीद जवान के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि श्री कमलेश साहू ने आदम्य साहस का परिचय देते हुए वीरगति प्राप्त की। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा छत्तीसगढ़ उनके परिजनों के साथ है। मुख्यमंत्री ने इस घटना में घायल जवान बालोद निवासी श्री विनय कुमार के बेहतर उपचार के निर्देश अधिकारियों को दिए।

    Trending News

    Technology