More

    *मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना के तहत 804.63 लाख रुपये की सौगात*

    *मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना के तहत 804.63 लाख रुपये की सौगात*

    *डी-02 नहर भटगांव से कुकुसदा रोड का होगा निर्माण, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर आवागमन सुविधा*

     मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली,// मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना के अंतर्गत राज्य शासन ने जिले को बड़ी सौगात देते हुए डी-02 नहर भटगांव से कुकुसदा रोड के निर्माण के लिए 804.63 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को वर्षभर सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी तथा ग्रामीण विकास को नई गति मिलेगी। जारी आदेश के अनुसार 11.30 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर 777.16 लाख रुपये तथा आगामी पांच वर्षों के संधारण कार्य के लिए 27.47 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इस प्रकार परियोजना की कुल लागत 804.63 लाख रुपये निर्धारित की गई है।

    सड़क निर्माण से भटगांव, कुकुसदा एवं आसपास के गांवों की संपर्क व्यवस्था मजबूत होगी। किसानों को कृषि उपज के परिवहन में सुविधा मिलेगी, वहीं विद्यार्थियों, मरीजों और आम नागरिकों की आवाजाही भी आसान होगी। साथ ही क्षेत्र में सामाजिक एवं आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। राज्य शासन ने निर्माण कार्य को निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता मापदंडों के अनुरूप कराने के निर्देश दिए हैं। परियोजना के पूर्ण होने के बाद सड़क का नियमित संधारण भी सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को लंबे समय तक बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

    Trending News

    Technology