More

    *मुखबिर की सूचना पर पृथक _पृथक अवैध नगदी रकम 153740 रुपए तथा 77700 रुपए कुल 231440 रुपए पाए जाने से पंचनामा तैयार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही*

    आशीष कश्यप बिलासपुर:-चुनाव आयोग के निर्देशानुसार श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह (भापुसे) द्वारा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वाहन चेकिंग करने एवं अवैध सामग्री जप्त कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे अति0 पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र कुमार जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार(भापुसे) के निर्देशन मे थाना तोरवा द्वारा गुरुनानक चौक एस एस टी के सहयोग से विशेष अभियान चलाया गया जो मुखबिर की सूचना पर पृथक _पृथक अवैध नगदी रकम 153740 रुपए तथा 77700 रुपए कुल 231440 रुपए पाए जाने से पंचनामा तैयार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है उक्त कार्यवाही में तोरवा पुलिस टीम , गुरुनानक चौक एस एस टी की महत्वपूर्ण भूमिका रही

    Trending News

    Technology