*मुंगेली में ‘आस-पड़ोस युवा संसद 2026-27’ का आयोजन, नशामुक्त युवा बनाने का संदेश*

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली मेरा युवा भारत, जिला मुंगेली के तत्वावधान में दीनबंधु सहयोग संस्था, मुंगेली में ‘आस-पड़ोस युवा संसद 2026-27’ का आयोजन ‘नशा मुक्त युवा’ विषय पर किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशामुक्त और स्वस्थ समाज के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।

उप निदेशक श्री नितिन शर्मा के निर्देशन में NYV नितेश कुमार मोहले द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। रिसोर्स पर्सन श्री अरुण कुमार साहू एवं श्री शेखर राजपूत ने युवाओं को मार्गदर्शन प्रदान किया। इस दौरान ज्योति मैडम, प्रीति मैडम एवं मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम में युवाओं को मादक पदार्थों एवं नशीली दवाओं के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, पारिवारिक और सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। साथ ही नशे की शुरुआत से बचने, गलत संगति से दूर रहने, समय पर उचित मार्गदर्शन लेने तथा नशे की रोकथाम में परिवार एवं समाज की भूमिका पर चर्चा की गई। शॉर्ट फिल्म के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों को समझाते हुए युवाओं को नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

युवा संसद के दौरान युवाओं से नशामुक्ति अभियान को प्रभावी बनाने के लिए सुझाव एवं प्रेरक नारे आमंत्रित किए गए। इसके लिए सुझाव एवं स्लोगन बॉक्स रखा गया, जिसमें युवाओं ने अपने विचार एवं सुझाव प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारी निभाने, अपने साथियों एवं समुदाय को जागरूक करने तथा विकसित भारत के निर्माण में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने नशे से दूर रहने, दूसरों को जागरूक करने तथा नशामुक्त युवा, नशामुक्त समाज और नशामुक्त भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।

आयोजक: मेरा युवा भारत, जिला मुंगेली (छत्तीसगढ़)
स्थान: दीनबंधु सहयोग संस्था, मुंगेली
दिनांक: 14 नवंबर 2026

Trending News

Technology