More

    *मानसून में स्वास्थ्य सुरक्षा पर प्रशासन अलर्ट गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों को किया जा रहा जागरूक*

    *मानसून में स्वास्थ्य सुरक्षा पर प्रशासन अलर्ट गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों को किया जा रहा जागरूक*

    मुंगेली एसडीएम ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया निरीक्षण डायरिया व मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु दिए आवश्यक निर्देश*

     मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, // जिले में मानसून के दौरान डायरिया एवं अन्य मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इसी क्रम में मुंगेली एसडीएम श्री अजय शतरंज सहित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम पंचायत फुलवारी, खैरवार, रामगढ़, तोताकापा तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरहागांव का निरीक्षण कर स्वास्थ्य एवं पेयजल व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान ग्राम तोताकापा में ग्रामीणों से सीधे संवाद कर डायरिया, जलजनित एवं अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव के संबंध में जागरूक किया। उन्होंने लोगों से उबला एवं स्वच्छ पानी पीने, पेयजल स्रोतों की नियमित सफाई रखने, नालियों की साफ-सफाई बनाए रखने तथा व्यक्तिगत स्वच्छता अपनाने जागरूक किया।

    संयुक्त टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरहागांव का निरीक्षण कर रोस्टर के अनुसार चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता एवं स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायकों, मितानिनों एवं ग्रामीणों को जनजागरूकता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सामुदायिक सहभागिता और स्वच्छता के प्रति जागरूकता से ही डायरिया एवं जलजनित बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। इस दौरान जनपद पंचायत मुंगेली के सीईओ श्री संतोष घोषले, चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष बंजारा मौजूद रहे।

    Trending News

    Technology