More

    *मां भारती एकेडमी का किया गया उद्घाटन*

    . पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिये किया गया एकेडमी तैयार।

    हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

    ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- युवाओं को पुलिस भर्ती हेतु तैयारी करने के लिये गांव में मैदान तैयार कराया गया जिसका उद्घाटन जनप्रतिनिधि द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया उद्घाटन के दौरान क्षेत्र के तैयारी कर रहे युवा उपस्थित रहे वही जनप्रतिनिधि द्वारा तैयारी करने की बात कही गई जनपद पंचायत पंडरीया के सभापति अश्वनी यदु द्वारा यह बहुत ही सराहनीय पहल है सारे सुविधाओं से परिपूर्ण इस मैदान से निश्चित ही युवाओं को बहुत लाभ मिलेगा सभी युवाओं को जमकर मेहनत करने की बात कही इस मौके पर एकेडमी के संचालक एवम् जनपद पंचायत पंडरिया के सभापति अश्वनी यदु ने कहा की ग्रामीण स्तर पर युवाओं को सुविधा पहुंचाने की कोशिश की गई है क्षेत्र के काफी युवा तैयारी करने आना शुरू कर दिए हैं लगभग सुबह 5 बजे से युवा साथी मैदान आना शुरु कर देते हैं अगले सप्ताह से रिटन की भी तैयारी शुरु हो जायेगी खुशी की बात ये है की लड़कियां भी मैदान आने के लिये इच्छुक है जल्द लड़कियों के लिये भी यह मैदान में ट्रेनिंग शुरु करवाई जायेगी आभार प्रकट करते हुवे सरपंच प्रतिनिधी राजेश्वर चन्द्राकार ने कहा की हमारे पंचायत के लिये यह बड़ी उपलब्धि है किसी भी तरह से युवाओं को सुविधा में कमी नहीं होने देंगे कुछ कमी है उसे भी धीरे धीरे दूर कर लिया जाएगा आगे सरपंच चन्द्राकार ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए अपनी बात समाप्त की वही उद्घाटन में ग्रामवासी वआस पास के युवा व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

    —————————————-

    Trending News

    Technology