♦️ ग्राम फरहदा में सीपत पुलिस की रेड एक आरोपी गिरफ्तार ⚡⚡
♦️ पुलिस उप महानिरीक्षक एवम् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में चेतना
विरुद्ध नशा अभियान के तहत की गई कार्यवाही ⚡⚡
♦️ आरोपी से कुल 31 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब करीब 11400 रूपये का शराब जप्त
कर आरोपी को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर ⚡⚡
♦️ शराब बनाने का उपकरण एवं बर्तन को किया गया जप्त ⚡⚡
♦️ अवैध नशा के विरूद्ध सीपत पुलिस की निरंतर कार्यवाही जारी ⚡⚡
गिरफ्तार आरोपी- अशोक केंवट पिता स्व समारू राम केंवट उम्र 29 साल निवासी ग्राम फरहदा डिपरा पारा थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0


संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर :-विवरण इस प्रकार है कि नशे का अवैध व्यापार करने वालो के विरूद्ध पुलिस उप महानिरीक्षक एवम् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में सीपत पुलिस द्वारा दिनांक 02.04.2026 को मुखबिर सूचना पर ग्राम फरहदा डिपरापारा में रेड कार्यवाही कर भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब जप्त कर शराब विनिर्माण कर, बिक्री करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की गई, जहां आरोपी अशोक केंवट पिता स्व समारू राम केंवट उम्र 29 साल निवासी ग्राम फरहदा डिपरा पारा थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0 से कुल 31 लीटर कच्ची महुआ शराब व एक नग बडा एलुमिनियम का डेचका, स्टील का कोपरा जिसमे पाइप लगा हुआ, को विधिवित जप्त कर आरोपी अशोक केंवट के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(क)(च), 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
