* आरोपी गोंविदा साहू उम्र 29 साल निवासी तनोद थाना शिवरीनारायण*
* आरोपी के विरूद्ध धारा 376,506 भादवि के तहत कार्यवाही किया गया*
*महिला संबंधी अपराध को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को त्वरित गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीडिता थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई की आरोपी गोंविदा साहू उम्र 29 वर्ष तनौद थाना शिवरीनाराण के द्वारा पीडिता को पसंद करता हूं एवं पत्नि बनाकर रखूंगा कहते हुये दुष्कर्म किया है। एवं किसी को बताने पर जान से मरवा देने की धमकी दिया गया है की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 411/23 धारा 376, 506 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना दौरान *आरोपी गोंविदा साहू उम्र 29 वर्ष ग्राम तनौद को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो जुर्म स्वीकार किये जाने से विधिवत गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया ।*
प्रकरण की विवेचना में निरीक्षक अशोक द्विवेदी थाना प्रभारी शिवरीनारायण एवं सउनि के के साहू, प्र.आर. शिवनंदन जलतारे, आरक्षक श्रीकांत सिंह, लक्ष्मीकांत लहरे का सराहनीय योगदान रहा।
