
तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली महिला एवं बाल विकास विभाग मुंगेली, के द्वारा पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम अंतर्गत पोषण रथ का दिनांक 17 अपै्रल 2025 को कलेक्टर परिषर मुंगेली में शुभारंभ अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, श्रीमती संजुला शर्मा जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग मुंगेली, जिला-मुंगेली छ.ग. के द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया।
श्रीमती संजूला शर्मा द्वारा बताया गया कि पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम अंतर्गत पोषण के पांच सूत्र बताया गया जिसमें 1. सुनहरे 1000 दिन – प्रथम 1000 दिन बच्चों में तेजी से मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है इस समय मां एवं बच्चे को सही पोषण एवं खास देख-भाल की जरूरत होती है। 2. एनीमिया (खून की कमी)- स्वस्थ शरीर एवं तेज दिमाग के लिए एनीमिया की रोकथाम करें आयरन युक्त आहार खाए। 3. डायरिया- व्यक्तिगत घर एवं आस-पास साफ-सफाई एवं खाने में सफाई का ध्यान रखें, स्वच्छ पानी पीए, बच्चे को डायरिया होने पर स्तनपान जारी रखें। 4. स्वच्छता- अपने आस-पास सफाई रखें, बाहर से आने पर खाना बनाने, स्तनपान के पहले बच्चों को खाना खिलाने से पहले, शौच के बाद बच्चे के मल निपटान के बाद साबुन से हाथ 20 सेकण्ड तक धोए। 5. पौष्टिक आहार- जन्म के तुरंत बाद शिशु को स्तनपान करायें, बच्चे को 06 माह तक सिर्फ स्तनपान करायें, 06 माह के बच्चे का अर्धठोस आहार के साथ 03 वर्ष तक स्तनपान कराएं एवं पौष्टिक आहार खाएं।
इस पोषण रथ शुभारंभ में राजेन्द्र गंेदले परियोजना अधिकारी, उमाशंकर कश्यप समन्वयक चाईल्ड हेल्प लाईन, वर्षा सिंह क्षत्रीय पर्यवेक्षक, यशवंत शर्मा, विकास देवांगन का उपस्थिति रहे।
