महिला अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर कनौजिया क्षत्रिय समाज द्वारा आयोजित सम्मान कार्यक्रम में उपस्थित रहे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मुंगेली के अध्यक्ष
रघुराज सिंह श्रीनेत
______________________________

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली:- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ कनौजिया क्षत्रिय समाज द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रघुराज सिंह श्रीनेत ने अपने संबोधन में कहा कि आज की महिलाएं राजनीतिक सामाजिक आर्थिक क्षेत्र में अपनी प्रतिभाएं साबित कर रही हैं जो सम्मान के योग्य है उन्होंने आगे कहा कि आज सरकार महिलाओं को महतारी वंदना के रूप में₹1000 हर महीने दे रही है इसके साथ साथ सरकार महिलाओं को मुफ्त में शिक्षा मुफ्त में चिकित्सा एवं स्थाई रोजगार के अवसर प्रदान कराए जिससे महिलाओं की जीवन स्तर को बेहतर बनाया जा सके इस कार्यक्रम के पश्चात शाम 5:00 बजे एलपीजी गैस सिलेंडर में₹60 एवं कमर्शियल सिलेंडर में 115 रुपए की बढ़ोतरी के विरोध में आक्रोश व्यक्त कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतला दहन कार्यक्रम में उपस्थित हुए शाम 7:00 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता भुवन यादव के घर भागवत कार्यक्रम में कथा श्रवण कर आशीर्वाद प्राप्त किए
