Home छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना: बेटी के भविष्य को संवार रहीं ग्राम करही की...

महतारी वंदन योजना: बेटी के भविष्य को संवार रहीं ग्राम करही की ममता साहू

0
6

महतारी वंदन योजना: बेटी के भविष्य को संवार रहीं ग्राम करही की ममता साहू

*सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाते में जमा कर गढ़ रही बेटी का उज्जवल भविष्य*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, //  शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना का उद्देश्य पात्र विवाहित महिलाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपनी आवश्यकताओं के लिए राशि का उपयोग कर सकें। योजना के तहत प्रतिमाह 01 हजार रूपए की राशि पात्र महिलाओं के बैंक खाते में अंतरित की जाती है। इसी कड़ी में ग्राम करही निवासी श्रीमती ममता साहू मुख्यमंत्री महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता का उपयोग अपनी बेटी के भविष्य को सुरक्षित बनाने में कर रही हैं। उन्हें योजना के अंतर्गत प्रतिमाह 01 हजार रुपये की राशि प्राप्त होती है, जिसे वे अपनी बेटी के नाम सुकन्या समृद्धि योजना के खाते में जमा कर रही हैं।

ममता साहू ने कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली राशि केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि अपनी बेटी के भविष्य के लिए बचत करने का एक अवसर भी है। वे इस राशि को नियमित रूप से सुकन्या समृद्धि खाते में जमा कर रही हैं, ताकि भविष्य में बेटी की शिक्षा और अन्य आवश्यकताओं के लिए आर्थिक संबल तैयार हो सके। वे नियमित बचत के माध्यम से वे अपनी बेटी के सपनों को साकार करने की दिशा में अभी से प्रयास कर रही हैं। ममता साहू ने योजना के संचालन के लिए शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here