More

    मदनवाडा हमले में शामिल नक्सली सुन्नु मावड़ी उर्फ शिवाजी ने BSF के सामने किया आत्मसमर्पण

    मदनवाडा हमले में शामिल नक्सली सुन्नु मावड़ी उर्फ शिवाजी ने बीएसएफ के सामने आत्मसमर्पण कर लिया है। शिवाजी नक्सलियों के प्लाटून नंबर – 5 के डिप्टी कमांडर हैं। उस पर 3 लाख रुपए का इनाम भी घोषित था। सुन्नु 18 सालों तक संगठन में सक्रिय रहा। वो बीजापुर, राजनांदगांव और कांकेर जिले में सक्रिय रह चुका है।

    आत्मसमर्पण करने वाला नक्सली शिवाजी 2009 में हुए मदनवाड़ा हमले में भी शामिल था, जिसमें एसपी विनोद चौबे समेत 29 जवान शहीद हुए थे। इसके अलावा 2006 में दंतेवाड़ा में सीआईएफ जवानों पर हुए हमले में भी वो शामिल रहा है। इसमें 8 जवानों की शहादत हुई थी। कोंडागांव जिले के विश्रामपुरी में 2007 में थाने में हुए हमले में भी वह शामिल रहा है, जिसमें 3 जवान शहीद हुए कुल मिलाकर सुन्नु मावड़ी उर्फ शिवाजी 45 जवानों की हत्या में शामिल रहा है।

    Trending News

    Technology