More

    *मतगणना शुरू होने से पहले रमन सिंह बोले – कोई संदेह नहीं, छग में भी बनेगी बीजेपी की सरकार*


    रायपुर। भाजपा नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा, “निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ में स्पष्ट बहुमत के साथ बीजेपी की सरकार बनने जा रही है इसमें कोई संदेह नहीं है।”बता दें कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर पिछले दो महीने से चल रही हलचल अब अपने अंतिम पड़ाव पर है. सूबे की 90 सीटों पर दो चरणों में मतदान हुआ था. अब नतीजों की बारी है. 17 नवंबर को मतदान संपन्न होने के बाद हर किसी को ईवीएम खुलने, मतगणना और चुनाव नतीजों के ऐलान का इंतजार था. अब वह घड़ी आ गई है. मतगणना के साथ ही सूबे में अगली सरकार को लेकर तस्वीर साफ हो जाएगी.

    चुनाव नतीजों से पहले आए एग्जिट पोल में कांटे की टक्कर के अनुमान जताए गए हैं. इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 42 और बीजेपी को 41 फीसदी वोट मिलने के अनुमान हैं.

    Trending News

    Technology