
तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली अपने गांव जिले तथा राज्य में इतने फौजी तैयार करूंगा कि जिले के नाम फौजी जिले के नाम से जाने – पूर्व सैनिक त्रिभुवन यादव
जिले के युवकों में देश प्रेम और भारत माता के लिए समर्पण की भावना इस कदर सुमार है कि जब भारतीय सेना के अग्निवीर की चयन सूची जारी हुआ तो जिले से 20 से भी अधिक युवकों का नाम लिस्ट में देखने के लिए मिला । जो शहर वासियों के लिए बड़ी खुशी की बात है। युवकों में देश सेवा लेकर भारी उत्साह एवं जोश देखने को मिला। चयन सूची के अनुसार रोहन साहू, पंचम यादव,शिवराज पटेल, शिवा साहू, युवराज, कुलदीप, पुष्पराज, दिव्यानंद साहू,
राजा यादव,दीपक,
महेश पटेल,सागर राजपूत,
गौकरण,भूपेश सहित अन्य बच्चों सहित आज शाम कड़कती बिजली और शाम के अंधेरे में जब उनके द्वारा तैयार किया बच्चे सेना में अपने नाम लिखा कर हाथों में मिठाई का डिब्बा लेकर जब घर पहुंचे मन प्रसन्न और भाव विभोर हो गए। सभी वही युवक है जिन्हें डिफेंस ट्रेनर के नाम से फेमस जिले के पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष त्रिभुवन यादव पिछले एक वर्ष से मुंगेली स्टेडियम में हर सुबह 5 से 7 बजे तक निःशुल्क रूप से तैयारी करा रहे थे। जून 2022 से उनके द्वारा बिना किसी शुल्क के सेना प्रशिक्षण का ये मुहिम शुरू किया है और हर साल की ही भांति इस बार भी मुंगेली स्टेडियम ग्राउंड से लगभग सभी बच्चे अपना मुकाम हासिल किए है। इस दौरान त्रिभुवन यादव ने कहा कि उनका सेना से सेवानिवृत होने के पीछे केवल एक ही उद्देश्य था कि मैं अपने आसपास गांव जिले तथा राज्य में इतने फौजी तैयार करूंगा कि एक समय में हमारे जिले को लोग फौज के नाम से जानेंगे ऐसे करके वो समाज में अनुशासित लोगों का एक दल तैयार कर समाज सेवा में अपना विशेष योगदान देना चाहते है। ज्ञात हो इनके द्वारा निःशुल्क प्रशिक्षण के माध्यम से साल 2023 में 27 , 2024 में 29, 2025 में 37, इस साल 20 से अधिक युवाओं का चयन अग्निवीर के साथ साथ इन चार सालों में कम से 180 से अधिक युवक युवतियां SSC GG के माध्यम से अन्य सुरक्षा बलों में अपना भविष्य बनकर आज देश की सेवा कर रहे है।उन्होंने ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
