More

    बॉस ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर युवती का बनाया अश्लील वीडियो, फिर किया दुष्कर्म…

    Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक युवती से रेप का मामला सामने आया है। यहां एक बॉस ने ऑफिस में युवती को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही आरोपी बॉस ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया।

    अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी युवती का देहशोषण करता रहा। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर युवती ने जब विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर उसे जॉब से निकाल दिया। परेशान होकर पीड़िता ने आरोपी बॉस के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।

    मालपुरा गेट पुलिस ने बताया कि सांगानेर निवासी एक युवती ने शिकायत में बताया कि वह पिछले 3 साल से सीतापुरा स्थित एक फैक्ट्री में जॉब करती है। फैक्ट्री का बॉस मोहन काम के बहाने उसे अपने ऑफिस के केबिन में बुलाया। बातचीत के दौरान उसे कोल्ड ड्रिंक ऑफर की जिसमें नशा मिला हुआ था। जिसे पीते ही वह बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में आरोपी बॉस ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया।

    जिसे वायरल करने की धमकी देकर बॉस ने उसके साथ दुष्कर्म किया। फैक्ट्री में काम के बहाने देर तक रोक ब्लैकमेल कर देहशोषण करने लगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    Trending News

    Technology