More

    *बीएससी अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों का विदाई समारोह*

    बीएससी अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों का विदाई समारोह

    लोरमी,,,,
    राजीव गांधी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय लोरमी में 29 फरवरी 2024 दिन गुरुवार को बीएससी प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के छात्र एवं छात्राओ के द्वारा विदाई समारोह का आयोजन राजीव गांधी शासकीय महाविद्यालय में प्राचार्य महोदय की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के आरंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करते हुए किया गया। बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा आकांक्षा एवं कामनी के द्वारा सरस्वती वंदना तथा सामूहिक रूप से राष्ट्रगान एवं राजकीय गीत का गायन किया गया। कार्यक्रम का संचालन बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र अवधेश,प्रवीण,एवं रिचा,ने किया। इसके बाद विद्यार्थियों संतोषी ,प्रियंका,सुजाता, अंजली, प्रशांत,ममता, इंद्राणी,हेमंत,पूर्वी,आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। प्राचार्य एवं समस्त प्राध्यापको ने बीएससी के छात्र छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक मार्ग दर्शन प्रदान किए! इस सम्पूर्ण कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.एन के ध्रुवे, प्रो.एस के जांगड़े , प्रो.एच एस राज, श्री पी पी लाठिया, डॉ.आर एस साहू, प्रो.निधि सिंह, डॉ अर्चना भास्कर,प्रो.विवेक साहू,प्रो.हेमा आर टंडन,प्रो नितेश सर प्रो.महेंद्र पात्रे,प्रो.देवेंद्र जायसवाल, कार्यालय प्रमुख श्री आर के श्रीवास्तव, श्री पी के जायसवाल,श्री एन आर जायसवाल,श्री गंगाराम जायसवाल, डॉ.गंगा गुप्ता,प्रो.अमित निषाद, प्रो.मनीष कश्यप, प्रो गुरुदेव,श्रीमती सुषमा उपाध्याय,श्री भागबली जायसवाल,अनुराग,मुकेश,नरेंद्र एवं विद्यार्थी दिलीप,गायत्री,हेमंत,सिवन, थलेस्वर,ऋग्वेद,छत्रपाल,कुमकुम,मंजूषा,मुरली समस्त छात्र/छात्राए महाविद्यालय में उपस्थित थे।

    Trending News

    Technology