More

     *बिलासपुर पुलिस के प्रहार अभियान के तहत अवैध शराब पर लगातार कार्रवाई।*

    🔶 रतनपुर थाना पुलिस की थाना प्रभारी के नेतृत्व में शराब कोचियों पर लगातार बड़ी कार्यवाही।
    🔶 03 शराब कोचियों को किया गया गिरफ्तार।
    🔶 195 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 39000 रूपये को किया जप्त।
    गिरफ्तार आरोपी –
    1. संजय यादव पिता देवी यादव उम्र 27 वर्ष निवासी प्रधान मोहल्ला रानीगाँव थाना रतनपुर
    2. शंकर कहार ऊर्फ पिन्टू पिता कृष्ण कहार उम्र 36 वर्ष निवासी गाँधीगर रतनपुर थाना रतनपुर
    3. संदीप गोंड़ पिता मंतराम गोंड़ उम्र 30 वर्ष निवासी गाँधीगर रतनपुर थाना रतनपुर जिला
    बिलासपुर छ.ग.।
    ———————————————-

    आशीष कश्यप बिलासपुर:-श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के व्यापारियों पर अंकुश लगाने एवम प्रहार अभियान के तहत लगातार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्रीमती नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रतनपुर भापुसे (प्रशिक्षु) अजय कुमार के द्वारा टीम गठित कर मुखबीर सुचना पर ग्राम रानीगाँव में संजय यादव के घर के पीछे से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब, गाँधीनगर रतनपुर निवासी शंकर कहार उर्फ पिन्टू के घर से 90 लीटर कच्ची महुआ शराब व संदीप गोंड़ के घर से 75 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल 195 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 39000 रूपये को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर उक्त आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
    उक्त कार्यवाही में प्रशि.आईपीएस अजय कुमार थाना प्रभारी थाना रतनपुर, निरीक्षक देवेश सिंह राठौर, सउनि ढोलाराम, प्र.आर. सत्यप्रकाश यादव, गजेन्द्र सिंह, आर. अजय सोनी, अविनाश शर्मा, घनश्याम राठौर, म.आर. स्वाती बंजारे, अनिशा कश्यप का विशेष योगदान रहा।

    Trending News

    Technology