♦️* *बिलासपुर पुलिस की ‘सशक्त’ डिजिटल पहल:* **सशक्त एप्स के माध्यम से मोटर सायकल चोरों पर सरकंडा पुलिस का प्रहार**
♦️**सरकंडा पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर वाहन चोर,**
♦️**चोरी की 05 गाड़ियों की हुई बरामदगी**
♦️**दोनों आरोपियों को भेजा गया जेल**
♦️*इस पूरी कार्रवाई के दौरान बिलासपुर पुलिस की *अत्याधुनिक ‘सशक्त’ (Sashakt) मोबाइल एप्लीकेशन* की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस ऐप के जरिए न केवल लावारिस व संदिग्ध वाहनों के डेटा को तुरंत ट्रैक करने में मदद मिल रही है, बल्कि आम नागरिकों द्वारा दर्ज कराई जा रही गुप्त सूचनाओं पर भी पुलिस त्वरित एक्शन ले रही है।||*

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर– मामले का संक्षिप्त विवरण** इस प्रकार है कि दिनांक 14.06.2026 को प्रार्थी कमलेश चंद्राकर, निवासी- विवेकानंद नगर मोपका, ने थाना सरकंडा में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराकर प्रार्थी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि घटना दिनांक 13.06.2026 की रात्रि करीब 11:30 बजे की है। वह अपनी एक्टिवा स्कूटी (CG 10 BN 1325) को लॉक करके विवेकानंद नगर मोपका स्थित अपने दोस्त अनिकेत जायसवाल के घर के बाहर खड़ी कर अंदर गया था। कुछ देर बाद, रात्रि करीब 11:50 बजे जब वह बाहर आया, तो उसने देखा कि उसकी स्कूटी वहां मौजूद नहीं थी। किसी अज्ञात चोर द्वारा प्रार्थी की लॉक स्कूटी (जिसकी कीमत लगभग ₹30,000 है) को पार कर दिया गया था। प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। चोरों और अपराधियों के खिलाफ बिलासपुर पुलिस का हंटर लगातार चल रहा है! इसी कड़ी में **श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह* के निर्देशन एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(शहर) श्री पंकज पटेल, एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में सरकंडा थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य एवं मोपका चौकी प्रभारी ओमप्रकाश कुर्रे के नेतृत्व सरकंडा पुलिस को एक बहुत बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। मुखबीर सूचना पर संदेहियों सुजल दर्वे उर्फ रिंकू के पास चोरी की मोटरसायकल होने की सूचना पर सरकंडा पुलिस टीम ने चोरी *संदेहियों के पास रखे एक्टिवा स्कूटी (CG 10 BN 1325) को सशक्त एप्प में चेंक किया गया जो चोरी का वाहन होना पता चला,* इसलिये तत्काल ही जाल बिछाया और घेराबंदी कर दो संदेही युवकों को हिरासत में लिया। पुलिसिया पूछताछ और कड़ाई के आगे शातिर चोरों ने घुटने टेक दिए और जुर्म कबूल करते हुए *पिछले दो सालों (2025 और 2026)* में की गई कई अन्य बड़ी चोरियों का भी राज उगल दिया, जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया।
♦️ **गिरफ्तार शातिर अपराधियों की कुंडली**
*01- सुरेन्द्र भुनेश्वर पिता छतलाल भुनेश्वर, उम्र 22 साल,* साकिन खाल्हेपारा मोपका, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
*02- सुजल दर्वे उर्फ रिंकू पिता पुनीलाल दर्वे, उम्र 24 साल,* साकिन खाल्हेपारा मोपका, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
*♦️*चोरों की जुबानी, उनकी काली कमाई की कहानी (कबूल की गई चोरियां):**
*01-* जुलाई 2025: विवेकानंद कालोनी मोपका से एक ब्राउन एक्टिवा स्कूटी (CG 10 AF 5290) पार की और सावन सूर्यवंशी को ₹10,000 में बेच दी।
*02-* अक्टूबर 2025: विवेकानंद कालोनी से ही एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (CG 10 P 0129) उड़ाई।
*03-* फरवरी 2026: गोड़पारा साईं मंदिर के पास से ग्रे कलर की एक्टिवा स्कूटी (CG 10 AJ 6340) चुराकर भूपेन्द्र वर्मा को ₹5,000 में ठिकाने लगाई।
*04-* जून 2026: ठाकुर देव मंदिर मोपका के पास से एक यामहा मोटरसाइकिल (CG 10 JL 0783) चोरी की और अर्जुन वर्मा को महज ₹2,000 में बेच दी।
*बरामदगी व कार्रवाई:* पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई मूल एक्टिवा स्कूटी (CG 10 BN 1325) साहित उपरोक्त 04 वाहनों को बरामद कर जप्त कर ली है। आरोपीगण बेहद शातिर और आदतन अपराधी हैं, जो चोरी की गाड़ियों को औने-पौने दाम में बेचकर उन पैसों से ऐश-आराम और शौक पूरे करते थे। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमांड प्राप्त कर जेल भेज दिया गया है। चोरी का माल खरीदने वाले अन्य संदिग्धों पर भी जांच की आंच पहुंच चुकी है।
*⚠️ बिलासपुर पुलिस की खुली और सख्त चेतावनी ⚠️*
*”अपराध करने वाला जितना दोषी है, चोरी का माल खरीदने और उसे पनाह देने वाला भी कानून की नजर में उतना ही बड़ा मुजरिम है* ! जो लोग चंद रुपयों के लालच में बिना कागजात के सस्ते दामों पर चोरी की गाड़ियां या सामान खरीदते हैं, बिलासपुर पुलिस अब उनके खिलाफ भी *’जीरो टॉलरेंस’* नीति के तहत सीधे जेल भेजने की सख्त कार्रवाई करेगी। अपराधी हों या उनके खरीदार… बख्शा किसी को नहीं जाएगा!”
