More

    *बिलासपुर पुलिस का प्रहार – 49 नग Nitrazepam Tablets के साथ नशे का कारोबारी गिरफ्तार*

    *बिलासपुर पुलिस का प्रहार – 49 नग Nitrazepam Tablets के साथ नशे का कारोबारी गिरफ्तार*

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के नेतृत्व में नशे के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी

    गिरफ्तार आरोपी

    लक्की उर्फ लकेश्वर यादव

    पिता – सुरेश यादव

    उम्र – 20 वर्ष

    निवासी – पुराना हाईकोर्ट के पीछे, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

    जप्त मशरूका

    * 49 नग Nitrazepam Tablets (नशीली दवाई)

    * बिक्री रकम – 760

     मुकेश साहू ब्यूरो बिलासपुर – पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले में नशे के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध प्रभावी एवं सतत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गगन कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई।

    थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अरपा नदी किनारे पचरी घाट में अवैध रूप से Nitrazepam Tablets की बिक्री कर रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को मौके से पकड़ा गया।

    तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 49 नग Nitrazepam Tablets एवं बिक्री से प्राप्त ₹760/- नगद बरामद कर विधिवत जप्त किया गया।

    आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 433/2026 के तहत धारा 21(B), 22(B) एवं 29 एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया।

    Trending News

    Technology