More

    *बिलासपुर पुलिस का प्रहार – 139 नग नशीली टेबलेट एवं 800 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार*

    *बिलासपुर पुलिस का प्रहार – 139 नग नशीली टेबलेट एवं 800 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार*

    ▶️ श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के नेतृत्व में नशे के अवैध कारोबारियों पर लगातार की जा रही है प्रभावी कार्रवाई

    गिरफ्तार आरोपी

    देवेन्द्र इंगले पिता दीपक इंगले, उम्र 23 वर्ष, निवासी पचरीघाट, जूना बिलासपुर, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

    जप्त मशरूका

    * 139 नग नशीली टेबलेट (NITRAZEPAM एवं NITROSUN)

    * 800 ग्राम गांजा

    * बिक्री रकम ₹1,000/-

    * घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG-10/3568

     मुकेश साहू ब्यूरो बिलासपुर – उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले में नशे के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध प्रभावी एवं सतत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली श्री गगन कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार सूचना संकलित कर कार्रवाई की जा रही थी।

    इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अरपा नदी किनारे पचरी घाट क्षेत्र में नशीली टेबलेट एवं गांजा का अवैध रूप से विक्रय कर रहा है। सूचना के आधार पर दिनांक 27.07.2026 को थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर आरोपी देवेन्द्र इंगले को मौके से गिरफ्तार किया गया।

    तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 139 नग NITRAZEPAM एवं NITROSUN नशीली टेबलेट, 800 ग्राम गांजा, बिक्री की ₹1,000/- नगद राशि तथा घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG-10/3568 जप्त की गई।

    आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 446/2026 पंजीबद्ध कर धारा 21(B), 22(B) एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

    प्रकरण में एण्ड-टू-एण्ड विवेचना करते हुए नशीले पदार्थों के स्रोत, आपूर्ति श्रृंखला एवं अन्य संलिप्त आरोपियों की पहचान की जा रही है। साथ ही फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन कर अवैध कारोबार से अर्जित संपत्ति एवं आर्थिक लेन-देन की भी जांच की जा रही है। बिलासपुर पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

    Trending News

    Technology