More

    *बिजली उपकेंद्र सब स्टेशन राहोद में घुसकर मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

    * आरोपी मुकेश निर्मलकर उम्र 34 वर्ष निवासी राहोद*

    *आरोपी के विरूद्ध धारा 458, 294, 506, 323, 34 भादवि के के तहत की गई कार्रवाई*

    मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी मनोज कुमार साहू उम्र 34 वर्ष निवासी कोहका थाना शिवरीनारायण द्वारा दिनांक 16.10. 2023 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 15.10.23 को सुबह 9:30 बजे अपने ड्यूटी में राहोद बिजली उप केंद्र आया था काम ज्यादा होने की वजह से रात्रि में ही रुक गया था प्रार्थी अकेला सोया था तभी मुकेश निर्मलक़र निवासी रहोद एवम उसके एक अन्य साथी दिनांक 16.10.23 के प्रातः 03:05 बजे *बिजली उप केंद्र में आकर में गेट का ताला तोड़कर अंदर आए कंट्रोल रूम के दरवाजा को लात मार कर खोल दिया अंदर घुसकर मां बहन की गंदी – गंदी गाली गलौच करने लगा* प्रार्थी द्वारा मना किया तो जान से मारने की धमकी देकर मुकेश निर्मलकर हाथ में रखे पत्थर से तथा उसके उसके साथी हाथ मुक्का एवं लात से मारपीट किया की रिपोर्ट पर अपराध धारा सदर कायम कर विवेचना में लिया गया।

    *आरोपी मुकेश निर्मलकर उम्र 34 वर्ष को घटना के संबंध में पूछताछ किया जो घटना घटित करना स्वीकार किए जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है* प्रकरण की विवेचना जारी है, तथा प्रकरण के एक अन्य आरोपी फरार है जिसकी पातासाजी जारी है।

    उपरोक्त कार्यवाही में निरी. अशोक द्विवेदी थाना प्रभारी एवं प्रभारी पुलिस सहायता केंद्र रहौद उप निरी. कमल दास बनर्जी सउनि. कृष्ण कुमार साहू आरक्षक राजू कुमार कश्यप, वेदराम पटेल का सराहनीय योगदान रहा।

    Trending News

    Technology