More

    *बलौदा के बिरगहनी में छह दिन पुरानी लाश मिली, गुमशुदा बुजुर्ग की हुई पहचान*

     

    मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-बलौदा।

    क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिरगहनी में छह दिन पुरानी लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान चंद्रप्रकाश जाटवर (55) के रूप में हुई है, जो पिछले रविवार से लापता थे। परिजनों ने गुम इंसान की रिपोर्ट बलौदा थाने में दर्ज कराई थी।

    बीते दिन ग्रामीणों ने परदेशी नामक व्यक्ति के खेत में सड़ी-गली लाश होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई, जिसमें मृतक की पहचान हो गई।

    प्राथमिक अनुमान है कि चंद्रप्रकाश खेत देखने गए होंगे और उनकी मौत हृदयाघात या सांप के काटने से हुई होगी। खेत दूर और फसल घनी होने से किसी को घटना की भनक नहीं लग सकी। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत के कारणों की जांच में जुटी है।

    Trending News

    Technology