Home अन्य खबरे बड़ी खबर | भैंसाझार रेंज में वन माफियाओं के हौसले बुलंद!

बड़ी खबर | भैंसाझार रेंज में वन माफियाओं के हौसले बुलंद!

0
10

बड़ी खबर | भैंसाझार रेंज में वन माफियाओं के हौसले बुलंद!

बछाली खुर्द और भैंसाझार में सागौन-सरई की लकड़ियों की अवैध कटाई एवं परिवहन का आरोप, जिम्मेदार अधिकारी मौन!


बिलासपुर। बिलासपुर जिले के अंतर्गत आने वाले भैंसाझार वन परिक्षेत्र में पेड़ों की अवैध कटाई और लकड़ियों के अवैध परिवहन का मामला सामने आ रहा है। बछाली खुर्द एवं भैंसाझार क्षेत्र में कथित रूप से सागौन और सरई की लकड़ियों की अवैध कटाई कर खुलेआम परिवहन किए जाने के आरोप लग रहे हैं।


हैरानी की बात यह है कि इस पूरे मामले की जानकारी बीट प्रभारी एवं डिप्टी रेंजर तक होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है। आखिर वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की जानकारी में सब कुछ होने के बाद भी अवैध कटाई और परिवहन पर रोक क्यों नहीं लग पा रही है?

अधिकारियों से मांगा गया पक्ष
, नहीं मिली प्रतिक्रिया!
मामले को लेकर जब बीट प्रभारी एवं डिप्टी रेंजर से संपर्क कर उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने इस मामले में प्रतिक्रिया देना उचित नहीं समझा। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला कलेक्टर को डिजिटल माध्यम से शिकायत एवं जानकारी प्रेषित की गई है।

अब देखना होगा क्या होती है कार्रवाई?
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या जिला प्रशासन और वन विभाग इस मामले को गंभीरता से लेते हुए वन माफियाओं और विभागीय अधिकारियों पर कार्रवाई करेंगे? क्या अवैध कटाई और लकड़ियों के परिवहन पर रोक लगेगी, या फिर यह मामला भी सरकारी फाइलों में दबकर रह जाएगा?


वन संपदा की सुरक्षा की जिम्मेदारी आखिर किसकी है? अधिकारियों की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है।

बिलासपुर ब्यूरो चीफ़ मोहनीश सिंह राजपूत की खास रिपोर्ट

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here