More

    *•बकरा-बकरी भेड़ चोरी करने वाले 04 आरोपी चढे पंडरिया पुलिस के हत्थे* ।

    *•स्कार्पियों वाहन से करते थे बकरा-बकरी चोरी*

    *• आरोपियों द्वारा बोड़ला क्षेत्र अंतर्गत लालपुर ग्राम में भी किये थे भेड़ चोरी जिस पर बोड़ला थाना में दर्ज़ है अपराध*

    *आरोपीयों से घटना में प्रयुक्त एक स्कार्पियों वाहन व बिक्री की रकम 17000 रूपये जप्त किया गया*

    हिमांशु सिंह ठाकुर:-ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़…..

    रायपुर/कवर्धा– प्रार्थी हेमकरण पिता खोरबहरा पनिका उम्र 68 साल साकिन नसिंगपुर थाना पंडरिया थाना हाजिर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 31.05.23- 01.06.23 के दरमियानी रात्रि को उसके घर से लगे कोठा से कुल 25 नग बकरा- बकरी को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवचेना में लिया गया.

    चोरी की घटना को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ० अभिषेक पल्लव द्वारा गंभीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपियों को पता कर कार्यवाही करने अति.पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमति मनीषा ठाकुर रावटे, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पण्डरिया श्री पंकज कुमार पटेल को निर्देशित किया गया है। जिस पर SDOP सर द्वारा थाना प्रभारी पंडरिया के नेतृत्व में टीम गठित कर अज्ञात आरोपीयों की पतासाजी हेतु भेजा गया अज्ञात आरोपियों ले सम्बन्ध में लगातार पता तलाश किया जा रहा था इसी दौरान टीम के सदस्यों को सूचना प्राप्त हुआ की 1.रामचन्द्र गोड़ पिता राम लाल गो़ड़ उम्र 35 साल मुनमुना थाना कुकदूर 2.राजकुमार ऊर्फ बूचनू पिता दुरूग जायसवाल उम्र 36 साल 3. संतोष जायसवाल

    पिता खोरबहरा जायसवाल उम्र 40 साल दोनों साकिनान अमलडिही थाना लोरमी जिला मुगेंली 4. सतीष जायसवाल पिता रामचन्द्र जायसवाल उम्र 25 साल साकिन नेवसा भेड़ बकरी चोरी कर बिक्री करते है, जिस पर उपरोक्त सभी संदेहियो को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो लगातार अलग अलग बाते बोलकर पुलिस को गुमराह करने लगे पुलिस के द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर अपने 02 अन्य साथियो के साथ नरसिंगपुर से 25 नग बकरा चोरी कर स्कार्पियो वाहन में भरकर बिलासपुर में बिक्री करना बताये एवं बोड़ला थाना अंतर्गत लालपुर से 06 नग भेड़ चोरी करना बताये.आरोपियों से बिक्री रकम एवं घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो वाहन क्रमांक CG 10 AU 5642 जप्त किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायलय पेश कर रिमांड पर जेल भेजा गया. प्रकरण में 02 अन्य आरोपी एवं खरीदी बिक्री करने वाले फरार है जिन्हे जल्द गिरफ्तार किया जाता है.
    सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना पंडरिया से asi नरेन्द्र सिंह, प्र.आर. राजेश्वर कोसरिया, आर. शैलेन्द्र, द्वारिका, ईश्वर, प्रभाकर, थाना कुकदूर से प्र.आर. सिवेंद्र, आर. विजय, संदीप, शिव का सराहनीय योगदान रहा।

    Trending News

    Technology