More

    *फ्लाई एस ब्रिक्स फैक्ट्री में टुल्लू पम्प चोरी करने वाले आरोपी चोर को रतनपुर पुलिस ने चंद घंटे में किया गिरफ्तार।।*

    🔹 फैक्ट्री में काम करने वाला व्यक्ति ही निकला चोरी का आरोपी।।
    🔹 आरोपी चोर के कब्जे से चोरी गई टुल्लू पम्प कीमती 5000 रूपये को किया बरामद।।

    आशीष कश्यप बिलासपुर:-

    गिरफ्तार आरोपी –
    1. प्रमोद कोराम पिता कुंवर सिंह कोराम उम्र 28 वर्ष साकिन कैमाडीह थाना सीपत जिला बिलासपुर (छ.ग.)
    दिनाँक 17/06/2025 को प्रार्थी कृष्ण कुमार अग्रवाल निवासी गाँधीनगर थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी का ग्राम घॉसीपुर में फ्लाई एस ब्रिक्स का फैक्ट्री है जो दिनाँक 16/06/2025 को फैक्ट्री बंद होने से वहाँ लगे टुल्लू पम्प को प्रमोद कोराम चोरी कर ले गया है। कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार करने से आरोपी के कब्जे चोरी गई टुल्लू पम्प कीमती 5000 रूपये को बरामद कर आरोपी प्रमोद कोराम को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
    उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार चौहान, प्र.आर. बलदेव सिंह, आर. राजेन्द्र साहू, कीर्ति पैकरा का विशेष योगदान रहा।

    Trending News

    Technology