More

    *फतेहाबाद पुलिस की नशे पर चोट: बाईपास पुल के नीचे से 6.80 ग्राम हेरोइन सहित तस्कर काबू*

    *फतेहाबाद पुलिस की नशे पर चोट: बाईपास पुल के नीचे से 6.80 ग्राम हेरोइन सहित तस्कर काबू*

     

    फतेहाबाद— पुलिस चौंकी गुरूनानकपुरा टीम की मुस्तैदी से दबोचा गया आरोपी —

    फतेहाबाद, 22 मई । फतेहाबाद पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना शहर फतेहाबाद के अंतर्गत पुलिस चौकी गुरुनानकपुरा की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक नशा तस्कर को 06.80 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

    आरोपी की पहचानल राजेन्द्र उर्फ जीन्दु पुत्र गुरुदेव सिंह, निवासी गुरुनानकपुरा मोहल्ला, फतेहाबाद के रूप में हुई।

    पुलिस चौकी गुरुनानकपुरा प्रभारी उप-निरीक्षक रमेश ने जानकारी देते हुए बताया की पुलिस टीम नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए हांसपुर रोड पर गश्त पर तैनात थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक सिरसा-हिसार नेशनल हाईवे (NH-09) बाईपास रतिया रोड ओवरफ्लाई पुल के नीचे हेरोइन बेचने की फिराक में खड़ा है।सूचना को विश्वसनीय मानते हुए पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर छापेमारी कर आरोपी को काबू कर लिया व नियमानुसार तलाशी लेने पर 06.80 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

    आरोपी के खिलाफ थाना शहर फतेहाबाद में NDPS एक्ट की धारा 21b/61/85 के तहत मुकदमा नंबर 223/2026 दर्ज कर आऱोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है । आरोपी से गहनता से पुछताछ कर नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जा रही है ।

    *फतेहाबाद पुलिस का संकल्प*: नशे के काले कारोबार में संलिप्त अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। युवाओं के भविष्य से खेलने वाले इन नशा तस्करों के खिलाफ फतेहाबाद पुलिस की स्ट्राइक लगातार जारी रहेगी।

    Trending News

    Technology