More

    *प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने दिल्ली में मेट्रो विस्तार, आधुनिक आवास, नमो भारत परियोजना सहित विश्वस्तरीय अवसंरचना परियोजनाओं का किया शुभारंभ व शिलान्यास*

    *प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने दिल्ली में मेट्रो विस्तार, आधुनिक आवास, नमो भारत परियोजना सहित विश्वस्तरीय अवसंरचना परियोजनाओं का किया शुभारंभ व शिलान्यास*

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली के शहरी बुनियादी ढांचे को सशक्त बनाने के लिए ₹33,500 करोड़ से अधिक की अवसंरचना परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर मजलिस पार्क–मौजपुर बाबरपुर तथा दीपाली चौक–मजलिस पार्क मेट्रो कॉरिडोर का उद्घाटन किया गया, साथ ही दिल्ली मेट्रो फेज-5A के तीन नए कॉरिडोरों की आधारशिला भी रखी गई।

    प्रधानमंत्री मोदी जी के मार्गदर्शन में मेट्रो नेटवर्क का यह विस्तार राजधानी की कनेक्टिविटी को और मजबूत करेगा। इससे लाखों नागरिक तेज़, सुरक्षित और सुविधाजनक परिवहन का लाभ पाएंगे। नोएडा, दक्षिण दिल्ली और एयरपोर्ट के बीच यात्रा और अधिक सुगम होगी, जबकि पूर्वी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के निवासी विशेष रूप से बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ उठाएंगे।

    साथ ही, सरकारी कर्मचारियों के लिए आधुनिक आवास निर्माण और नमो भारत परियोजना के माध्यम से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करना भी विकसित दिल्ली के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

    कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू और अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

    Trending News

    Technology