
पंकज जैन ब्यूरो जबलपुर… प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने बीते 4 जुलाई को जिस ‘सीखो कमाओ योजना’ का शुभारंभ किया है, वह एक अद्भुत और अभूतपूर्व योजना है। युवाओं के हित में इस तरह की योजना पहले कभी लागू नहीं की गई। यह योजना युवाओं के सपनों को पंख लगा देगी। युवा मोर्चा इस योजना को नीचे तक पहुंचाने और इसका लाभ प्रदेश के युवाओं तक पहुंचाने के लिए जुलाई माह में विशेष अभियान चलाएगा। यह बात भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष श्री योगेंद्र सिंह ठाकुर ने बुधवार को पत्रकार-वार्ता को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने इस योजना को लागू करने के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान को युवाओं की ओर से धन्यवाद भी दिया।

युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष श्री योगेंद्र सिंह ने कहा कि सीखो कमाओ योजना उन युवाओं के लिए वरदान साबित होने वाली है, जो कुछ सीखकर अपने आपको सक्षम बनाना चाहते हैं, किसी नए व्यवसाय में हाथ आजमाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत अनेक विधाओं का प्रावधान किया गया है, जिनमें प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं को प्रदेश सरकार की ओर से 8 हजार, 8.5 हजार, 9 हजार और 10 हजार रुपये स्टायपेंड दिया जाएगा। प्रेस वार्ता में प्रमुख रूप से भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष शिवम तिवारी,युवा मोर्चा प्रभारी पंकज दुबे,महामंत्री रौनक अग्रवाल, मीडिया प्रभारी अंकित पाठक,शिवा रैकवार,विवेक सिंह,आर्यन मिश्रा,प्रवीण शर्मा उपस्थित थे!!
