
तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली/प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित सुशासन सहभागिता सप्ताह के अंतर्गत संचालित प्रगति पथ कार्यक्रम के तहत मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले ने नगर में संचालित विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण कर उनकी प्रगति की समीक्षा की।
विधायक मोहले ने आगर खेल परिसर, निरंजन प्रसाद केशरवानी बाल उद्यान,गौरव पथ, स्विमिंग पूल, नालंदा परिसर, पुष्पवाटिका उद्यान सहित अन्य निर्माणाधीन परियोजनाओं का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने तथा निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार जनहित और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रही है तथा इन विकास परियोजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि अगर खेल परिसर के जीर्णोद्धार कार्य पर 89.28 लाख रुपये, निरंजन प्रसाद केशरवानी बालवाटिका (मलाई घाट) के जीर्णोद्धार कार्य पर 25.24 लाख रुपये, गौरव पथ उन्नयन एवं सौंदर्यीकरण कार्य पर 505.81 लाख रुपये, 250 सीटर नालंदा परिसर निर्माण कार्य पर 441.05 लाख रुपये, पुष्पवाटिका उद्यान उन्नयन कार्य पर 194.72 लाख रुपये तथा स्विमिंग पूल निर्माण कार्य पर 635.70 लाख रुपये की लागत से कार्य प्रगति पर हैं।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीश शुक्ला एवं शैलेष पाठक, नगर पालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष सुनील पाठक, वरिष्ठ नेता लोकनाथ सिंह, जिला मीडिया प्रभारी रामशरण यादव, पार्षद प्रतिनिधि सत्येंद्र सिंह, पार्षद असलम खान, पार्षद जितेंद्र दावडा, नगर मंडल अध्यक्ष सौरभ बाजपेयी, महामंत्री मन्नू श्रीवास्तव, लेखू साहू, वासु देवांगन, रवि साहू, दीपक सोनकर, निलेश पेंढारकर, रितिमा लाल, लवन डाहिरे, रमेश बुनकर, घनश्याम यादव, प्रिंस देवांगन, सचिन सोनी, अनुविभागीय अधिकारी अजय शतरंज, मुख्य नगर पालिका अधिकारी होरी सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी तथा भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
