
DESK: हत्या की सनसनीखेज वारदात मुंबई से सटे मीरा रोड इलाके से सामने आई है, जहां एक सनकी शख्स ने उशके साथ लिव इन में रह रही गर्फफ्रेंड के ऐसी मौत दी कि हैवानिय की भी रूह कांप जाए। प्रेमिका की लाश को ठिकाने लगाने के लिए आरोपी ने पहले तो उसके शव को टुकड़ों में काटा और बाद में उन टुकड़ों को प्रेशर कुकर में उबालकर उन्हें मिक्सर में पीसकर फेंक दिया।जानकारी के मुताबिक, 56 वर्षीय आरोपी मनोज साले का 32 साल की सरस्वती के साथ पिछले तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों प्रेमी युगल मीरा भायंदर फ्लाईओवर के पास स्थित गीता नगर फेस-7 में लिव इन में रहते थे। दोनों के बीच पिछले कुछ दिनों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था और दोनों के बीच मारपीट की भी घटना हुई थी। इसी बीच मनोज ने सरस्वती की हत्या कर दी।
