More

    *पुलिस का ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले पर तगडा ’’प्रहार*‘

    * पुलिस का ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले पर तगडा ’’प्रहार‘‘

    🚨 *सट्टा की रकम वसूली करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

    🚨 *आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 नग मोबाइल ,सट्टा वसूली की रकम 150320 रुपए तथा रकम लेनदेन संबंधी रजिस्टर जप्त

    *
    🚨 *बड़े खाईवालो की पता तलाश जारी

    नाम आरोपी 1. योगेश बोधवानी पिता उत्तम चंद बोधवानी उम्र 25 साल पता शनिचरी बाजार बाल्मीकि चौक थारवानी नमकीन दुकान के पास थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर

    आशीष कश्यप बिलासपुर मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह भापुसे द्वारा जिले मे ‘‘ऑपरेशन प्रहार‘‘ अभियान के तहत् सटोरियो को पकडने के आदेश परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) श्री अक्षय प्रमोद सबद्रा भापुसे के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी तोरवा निरीक्षक अभय सिंह बैस द्वारा टीम गठित कर संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही थी इसी क्रम मे मजबूत मुखबिर तंत्र से सूचना मिली कि तितली चौक के पास योगेश बोधवानी नामक व्यक्ति आईपीएल क्रिकेट मैच चेन्नई सुपर किंग्स तथा लखनऊ सुपर जॉइंट्स के मैच में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले खाईवालों की रकम वसूली हेतु आया है जो सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को घेराबंदी का पकड़ा गया जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम योगेश बोधवानी पिता उत्तम चंद बोधवानी उम्र 25 साल पता शनिचरी बाजार बाल्मीकि चौक थारवानी नमकीन दुकान के पास थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर बताया तथा जुर्म करना स्वीकार किया आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 नग मोबाइल ,सट्टा वसूली की रकम 150320 रुपए तथा रकम लेनदेन संबंधी रजिस्टर जप्त किया गया है आरोपी से बड़े खाईवालों का नाम और मोबाइल नंबर प्राप्त किया गया है जिनकी पता तलाश अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।

    Trending News

    Technology