More

    *पीड़िता को शादी करने का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण।*

    ♦️ *गर्भवती होने पर 2 बार दवा खिलाकर कराया गर्भपात।*

    ♦️ *रिपोर्ट के 24 घंटों के भीतर आरोपी जशपुर से गिरफ्तार।*

    ♦️ *आरोपीं को गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेश।*
    ————————————————-
    *नाम आरोपी:-*
    मनीष कुमार साहू उर्फ सूरज पिता मानेश्वर साहू उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम नारायण बहली थाना कांसाबेल जिला जशपुर छ.ग.
    ————————————————-

    आशीष कश्यप बिलासपुर:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थीया ने दिनांक 17.08.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसका जान मनीष कुमार साहू के साथ हुआ था जो इसे पसंद करता हूं, तुमसे शादी करूंगा कहते हुये अपने किराये के मकान सरकण्डा बुलाकर शादी करने का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा इस बीच गर्भवती होने पर शादी के बाद में बच्चा लेने की बात कहते हुये दवा खिलाकर गर्भपात कराया, इसके बाद लगातार शारीरिक संबंध बनाने लगा, जिसे बार-बार शादी करने के लिए कहने पर टाल मटोल करते हुये शारीरिक संबंध बनाते रहा दुबारा गर्भवती होने पर आम जूस में गर्भपात का दवा डालकर धोखे से पिला दिया एवं दुसरा टेबलेट लेने से मना करने पर जबरन दवा खिलाकर यह हमारा आखरी मुलाकात है कहते हुये शादी करने से इन्कार कर बातचीत करना बंद कर दिया है इस प्रकार मनीष साहू शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण कर बालात्कार किया है, प्रार्थिया के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया, घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को अवगत कराने पर तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने निर्देश दिये। जिसके

    परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में म.प्र.आर. संगीता नेताम के हमराह टीम तैयार कर आरोपी के पतासाजी हेतु रवाना किया गया, जिनके द्वारा कांसाबेल जशपुर से आरोपी मनीष साहू को पकड़कर पूछताछ करने पर जूर्म कारित करना स्वीकार करने पर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

    Trending News

    Technology