More

    *पीएम सूर्यघर योजना की प्रगति की जिला पंचायत सीईओ ने की समीक्षा*

    *पीएम सूर्यघर योजना की प्रगति की जिला पंचायत सीईओ ने की समीक्षा*

    मुंगेली। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत जिले में चल रहे कार्यों की समीक्षा की। बैठक में बिजली विभाग, वेंडर्स एवं बैंकर्स की प्रगति पर चर्चा हुई।
    समीक्षा के दौरान छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSEB), पंजीकृत वेंडर्स और बैंक प्रतिनिधियों से लक्ष्य, लंबित प्रकरणों और स्वीकृत कनेक्शनों की स्थिति जानी गई। सीईओ ने आवेदन प्रक्रिया में तेजी, समयबद्ध इंस्टॉलेशन और बैंकिंग समन्वय मजबूत करने के निर्देश दिए।
    उन्होंने कहा कि योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र परिवारों तक पहुंचे, इसके लिए विभागीय समन्वय आवश्यक है। बैठक में जनजागरूकता बढ़ाने, दस्तावेजीकरण सरल रखने और फील्ड स्तर पर निगरानी बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

    Trending News

    Technology