
आंनद राठौर ब्यूरो सक्ति:-दिनांक 2.12.2023 को थाना डभरा क्षेत्र में रहने वाली प्रार्थिया मंजू सिदार पति रोहित सिदार साकिन खोंघरी सिदार मोहल्ला थाना डभरा जिला शक्ति छत्तीसगढ़ अपने बच्चे फनिश सिदार उम्र 6 महीने का सर्दी बुखार से तबीयत खराब होने से उसकी सास पितरबाई के साथ दोपहर करीबन 03:30 बजे इलाज कराणे एन पी मिश्रा अस्पताल लाए थे l इलाज के दौरlन इसके पति रोहित सिदार द्वारे चरित्र संदेह करते हुए, फनिश सिदार मेरा बच्चा नहीं है कहते हुए लडाई झगड़ा करते हुए इसका इलाज मैं नहीं करूंगा बोला गया l साथ ही धमकी देते हुए कहा कि इसको जान से मार दूंगा कहते हुए पुत्र फनिश सिदार को डॉ एन.पी. मिश्रl अस्पताल के सामने मेन रोड डभरा में कई बार पटका गया जिससे पुत्र फनिश सिदार के आँख के पास एवं सर के पास चोट आई जिससे ख़ून का निशान पड़ गया है बच्चे को बार-बार पटका गया जिससे बच्चा बेहोश हो गया जिसका बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ ले जाया जा रहा था परंतु ग्राम छुहिपाली के चौक के पास बच्चे की मृत्यु हो जाती है | बच्चे के मृत शरीर को दोबारा घर लाया गया | इसके बाद बच्चे की कि मृत्यु उसके पिता के रोड में पटक पटक कर हत्या कर दिया गया है का रिपोर्ट थाना डभरा में अपराध क्रमांक-397/23 धारा 302 भादवी का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है | घटना के बारे में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र यादव द्वारा तत्काल श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एम आर आहिरे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया गायत्री सिंह को अवगत करा कर उछित निर्देश प्राप्त किया गया इस दौरान प्रार्थी के द्वारा अपराध पंजीकृत कराने की जानकारी रोहित सिदार को हो गई थी इसलिए वह अपने घर से फरार होने के फिराक में था जिसे थानाप्रभारी द्वार उचित कार्यवाही करते हुए उसक गांव से गिरफ़्तार किया गया तथा आज दिनांक 03/12/2023 को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है |
