पशु चिकित्सालय के सामने साफ सफाई कर मनाये सेवा पखवाड़ा
0.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पुरे माह चलेगा सेवा पखवाड़ा।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।
ब्यूरो रायपुर/दामापुर:- -प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से लेकर 17 अक्टूबर तक पुरे माह सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है पुरे देश में गरीबों का सेवा मंदिर के पास साफ सफाई गुरु स्थल का रंग रोधन एवं स्कूल अस्पताल की सफाई पुताई मरम्मत जैसे अनेकों कार्य चल रहे हैं स्कूलों में युवाओं का सपने का भारत विषय पर चर्चा रंगोली चित्रकला प्रतियोगिता रक्तदान जैसे अनेकों जन हितैषी कार्य चल रहा है उसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के कवर्धा जिला अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी पंडरिया विधायक भावना बोहरा कुंडा मंडल प्रभारी रुपेश जैन कुंडा मंडल अध्यक्ष बालमुकुंद चंद्रवंशी के कुशल मार्गदर्शन में पुरे जिले में अनेकों जनहितैषी कार्य लगातार जारी है उसी कड़ी में दामापुर बाजार के पशु चिकित्सालय के सामने साफ सफाई किया गया जनपद पंचायत पंडरिया के सभापति प्र अश्वनी यदु ने कहा की नरेन्द्र मोदी जी जन्मदिन क़ो पुरे माह सेवा पखवाड़ा के रुप में मनाया जा रहा है आज हॉस्पिटल के आस पास सफाई किये एवं हॉस्पिटल का जल्द मरम्मत कार्य किया जायेगा आज सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रम के दौरान दामापुर ग्राम पंचायत के सरपंच प्र बहादुर खान गऊ सेवा समिति के जिला अध्यक्ष हीरा यादव गऊ सेवक भरत चौहान गऊ सेवक रामावतार साहू दीपक बंजारे एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

