
तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली:- भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ तथा डॉ. भीमराव अम्बेडकर शिक्षण संस्थान द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिला संघ के अध्यक्ष जेठमल कोटड़िया, जिला मुख्य आयुक्त राणाप्रताप सिंह, उपाध्यक्ष रामशरण यादव, कोषाध्यक्ष संतोष यादव, डी.ओ.सी. मोरध्वज सप्रे तथा विद्यालय के व्यवस्थापक एच.आर.भास्कर, प्राचार्य आशा दिवाकर, पदाधिकारी एवं सदस्यगण, शिक्षक-शिक्षिका तथा छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने गांव घर से लाये हुए पानी को एक बाल्टी में तथा खाद एवं मिट्टी को एक धमेला में एकत्रित किया गया।

जल तथा खाद में हाथ लगाकर महापंचामृत तथा महाखाद बनाया गया उसके बाद वृक्ष के चारो तरफ साफ-सफाई, खुदाई कर महाखाद डालकर महापंचामृत सींचा गया। सभी ने वृक्ष के चारों तरफ सुरक्षा कवच के रूप खड़े होकर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के संबंध में ’पर्यावरण बचाना है-जीवन सफल बनाना है। पर्यावरण है-तो हम हैं। पर्यावरण संरक्षण-हम करेंगे हम करेंगे।’ के नारे लगाये गये तथा संकल्प लिया गया। अंत में मां के नाम अपने साथ लाये गये फलदार एवं छायादार पौधों को परिसर में रोपे गये। उपाध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह से पानी का दूरूपयोग हो रहा है और अनावश्यक पेड़ कटाई हो रही है उसे रोका जाना चाहिए। पेड़ लगाकर फोटो खिंचाने तक सीमित न रहें बल्कि अधिक से अधिक पेड़ लगाकर बढ़ने तक संरक्षण दें। और हम प्रेरक का कार्य करें। जिला मुख्य आयुक्त ने कहा कि भारत स्काउट्स एवं गाइड्स संगठन के माध्यम से हमने संकल्प लिया है कि हम पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कार्य करते रहेंगे।

जल, जंगल और जमीन के संरक्षण और संवर्धन करने से मानव समाज का कल्याण होगा अन्यथा भविष्य में जल स्तर की कमी से सुखे की स्थिति, तापमान में वृद्धि जैसी भयावह स्थिति का सामना करना पड़ेगा। आओ हम सब मिलकर इस दिशा में कार्य करें। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रशिक्षण आयुक्त व संस्थाध्यक्ष राजेन्द्र दिवाकर ने की। इस अवसर पर गाइड केप्टन अनामिका भास्कर, शशिकला, जीनी, राजेश दिवाकर, जगदीश कांत, जितेन्द्र कुमार, जे.आर.साहू, छत्रपाल डाहिरे, प्रेमचंद टंडन, चरणदास बंजारे एवं छात्र-छात्रा आदि उपस्थित रहे।
