More

    *परिवहन सुविधा केन्द्र के संचालन के लिए आवेदन आमंत्रित*

    *आवेदन की अंतिम तिथि 27 अक्टूबर तक*

    मुंगेली / जिले में लर्निंग लायसेेंस बनाने के लिए परिवहन सुविधा केन्द्र बनाए जाएंगे। इनके संचालन के लिए 27 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। परिवहन सुविधा केन्द्र के संचालन के लिए कोई व्यक्ति, पंजीकृत स्व सहायता समूह या सहकारी समिति या कोई भी विधिक इकाई पात्र होंगे। इसके लिए कम से कम 100 वर्गफुट का स्वयं का भवन या किराया अनुबंध भवन उपलब्ध होना चाहिए तथा लर्निंग लाईसेंस के लिए अलग से कक्ष होना चाहिए। सुविधा केन्द्र के संचालन के लिए जीएसटी प्रमाण पत्र अथवा नगरीय निकाय द्वारा जारी गुमास्ता प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। इसके अतिरिक्त आवेदकों के लिए पार्किंग की पर्याप्त जगह, प्रतिक्षालय एवं कार्यस्थल में सीसीटीवी कैमरा स्टाल करना सुनिश्चित करना होगा। परिवहन सुविधा केन्द्र के आवेदन के लिए शुल्क 200 रूपए निर्धारित किया गया है। यह सुविधा केन्द्र जरहागांव, लालपुरथाना, फास्टरपुर, पथरिया एवं खुड़िया में खोला जाएगा। आवेदन की शर्तों एव प्रक्रिया संबंधी वस्तृत जानकारी के लिए जानकारी के लिए आवेदक जिला परिवहन कार्यालय मुंगेली में सम्पर्क कर सकते हैं।

    क्रमांक//10-25//सुजीत कुमार सिंह//चंद्राकर//

    Trending News

    Technology