*निशातपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियार के साथ शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की दो गाड़ियाँ बरामद-*
शहर में चाकूबाजों और अवैध हथियार रखने वाले अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल श्री संजय सिंह एवं अति.पुलिस आयुक्त भोपाल श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान द्वारा निर्देशित किया गया था जिसके पालन में पुलिस उपायुक्त जोन-04 श्री आदर्शकांत शुक्ला, अति. पुलिस उपायुक्त जोन- 04 श्री मलकीत सिंह एवं प्रभारी सहायक पुलिस आयुक्त श्री आदित्य प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निशातपुरा मनोज पटवा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक शातिर अपराधी को अवैध हथियार (छुरी) के साथ गिरफ्तार किया है, जिसकी निशानदेही पर चोरी के दो दोपहिया वाहन भी बरामद किए गए हैं।

भोपाल:- कैफियत मामला इस प्रकार है कि दिनांक 14.05.2026 को मुखबिर के जरिए सूचना प्राप्त हुई कि गैस राहत कॉलोनी स्थित शिव मंदिर पानी की टंकी के पास एक संदिग्ध युवक जामनी रंग की एक्टिवा पर सवार है और किसी वारदात की फिराक में है। सूचना मिलते ही थाना निशातपुरा की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी जहान खान (21 वर्ष), निवासी शिवनगर कॉलोनी, करोंद को धरदबोचा। तलाशी लेने पर आरोपी की कमर से एक अवैध स्टील की छुरी बरामद हुई जिस पर आरोपी के विरुद्ध थाना निशातपुरा में अप. क्र. 402/26 धारा 25 आर्म्स एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया । ई-रक्षक पोर्टल पर जांच करने पर आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी पाये जाने से आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की गई जिसने स्वीकार किया कि उसके पास मौजूद जामनी रंग की होंडा एक्टिवा (MP28 SB 5615) उसने करीब 15-20 दिन पहले करोंद मंडी से चोरी की थी। इसके अलावा, आरोपी की निशानदेही पर आराधना नगर से एक अन्य चोरी की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (MP04 QL 8396) भी बरामद की गई, जिसे उसने खुशीपुरा चौराहा क्षेत्र से चुराया था। आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है, जिससे अन्य वारदातों के खुलासे होने की भी संभावना है।
*गिरफ्तार आरोपी का विवरण:-
1- जहान खान (21 वर्ष), निवासी शिवनगर कॉलोनी, करोंद भोपाल के भोपाल के विभिन्न थानो में वाहन चोरी मारपीट एवं आर्म्स एक्ट के 06 अपराध कायम है ।
*जप्त संपत्ति का विवरण-* 02 दोपहिया वाहन (कीमत लगभग 1.5 लाख रुपये)
*सराहनीय भूमिका –* निरीक्षक श्री मनोज पटवा, उनि कमलेश चौहान , उप निरी. सलीम खान, प्रआर चतर सिंह, आर.1004 राजेन्द्र मीणा, आर.1346 मधुसूदन चौहान, आर.1532 जितेन्द्र सिकरवार की सराहनीय भूमिका रही है ।
