*नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार*
➡️ *नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी से नाबालिग बालिका को बरामद कर आरोपी को पथरिया पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल*
➡️ *आरोपी हिमेश घृतलहरे के विरूद्ध थाना पथरिया मे अपराध क्रमांक 85/26 धारा 137(2),64(1),87 बीएनएस 4,6 पाक्सो एक्ट के तहत किया गया कार्यवाही*

मुकेश साहू ब्यूरो लोरमी मुंगेली :-पथरिया:- प्रार्थिया अपने परिवार के साथ खाना खाकर आकर कर रही थी कि सुबह घर मे देखने पर इसकी नाबालिग पुत्री नही होने से किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है कि प्रार्थीया की रिपोर्ट पर थाना पथरिया मे अपराध क्रमांक 85/2026 धारा 137(2) बीएनएस अपराध पंजीबद्व कर विवचेना पतासाजी मे लिया गया।
मुंगेली – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री भोजराज पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा प्रकरण नाबालिग बालिका संबंधी होने से त्वरित दस्तायाबी कर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया जिसके परिपालन मे अति.पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबडा व उप पुलिस अधीक्षक श्री हरविंदर सिंह के मार्गदर्शन मे थाना पथरिया पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये अपृहता/पीड़ित बालिका एवं अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही थी कि दिनांक 16.05.2026 को मुखबीर एवं तकनीकी सहायता से पुलिस टीम रायपुर भेजकर अपृहत नाबालिग बालिका को संदेही आरोपी हिमेश घृतलहरे निवासी पीपरलोड थाना सरगांव के कब्जे से बरामद कर पीड़िता का कथन कराया गया जो आरोपी हिमेश घृतलहरे के द्वारा शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करना बतायी, पीड़िता का स्वास्थ्य परीक्षण कर पीड़िता को सकुशल परिजनों को सौंपा गया, प्रकरण मे धारा 87,64(1) बीएनएस 4,6 पॉक्सो एक्ट जोड़ी जाकर आरोपी हिमेश घृतलहरे से पुछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।
सम्पूर्ण कार्यवाही मे गिरिजा शंकर यादव थाना प्रभारी पथरिया, सउनि नरेश साहू, आर.राकेश बंजारे,हलीश गेदले का सराहनीय योगदान रहा।
