More

     *नाबालिक से छेडछाड का चार माह से फरार ईनामी आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार ⚡⚡*

    *नाबालिक से छेडछाड का चार माह से फरार ईनामी आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार ⚡⚡*
    ♦️ आरोपी पर श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 5000 रू ईनाम की हुई थी घोषणा ⚡⚡
    ♦️ आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल ⚡⚡
    ♦️ आरोपी पर पूर्व में भी जिला जांजगीर चांपा में है आपराधिक रिकॉर्ड

    गिरफ्तार आरोपी का नाम – लंबोदर वैष्णव पिता रामदास वैष्णव उम्र 32 साल निवासी मटासीपारा ग्राम कुली थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0

    आशीष कश्यप बिलासपुर -. पीडिता थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 02.05.2025 को लम्बोदर वैष्णव पिता रामदास वैष्णव निवासी कुली के द्वारा नाबालिक पीडिता के हाथ, बांह, एवं बाल पकडकर बुरी नियत से पीडिता के साथ छेडछाड कर अश्लील बात करने की रिपोर्ट पर थाना सीपत में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था, आरोपी गिरफ्तारी के डर से घटना दिनांक से फरार था, थाना सीपत द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी पर हर संभव प्रयास किया गया जिस पर

    श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर द्वारा 5000 रू का ईनाम रखा था, आरोपी की पता साजी हेतु सीपत थाना प्रभारी द्वारा टीम तैयार कर लगातार पता साजी किया जा रहा था आरोपी लम्बोदर वैष्णव अपने घर आने की लोकल मुखबिरी सूचना पर सीपत पुलिस टीम द्वारा आरोपी लम्बोदर वैष्णव को गिरफ्तार किया कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
    इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी आरक्षक शरद साहू आरक्षक आकाश मिश्रा का विशेष योगदान रहा।

    Trending News

    Technology