More

    *नाबालिक लड़की को भगाकर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

    आरोपी से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल को किया जप्त।
    गिरफ्तार आरोपी – आकाश भारद्वाज पिता महेन्द्र भारद्वाज उम्र 22 वर्ष निवासी लखराम थाना रतनपुर जिला बिलासपुर

    आशीष कश्यप बिलासपुर:-दिनाँक 20/04/2024 को प्रार्थी के द्वारा अपने नाबालिक लड़की को अज्ञात व्यक्ति द्वारा भगाकर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया था। मामला बालिका संबंधी गंभीर अपराध होने से थाना प्रभारी रतनपुर अजय कुमार भापुसे (प्रशिक्षु) के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये टीम गठित कर संदेही लखराम निवासी आकाश भारद्वाज को अभिरक्षा में लेकर पुछताछ किया जो नाबालिक लड़की को अपने साथ ले जाना तथा अपने घर में रखना स्वीकार करने से आरोपी से नाबालिक अपहृता को बरामद कर आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
    उक्त कार्यवाही में (प्रशिक्षु भा.पु.से.) अजय कुमार थाना प्रभारी रतनपुर, निरीक्षक देवेश सिंह राठौर, आर. अविनाश शर्मा, कीर्ति पैकरा, म.आर. स्वाती बंजारे का विशेष योगदान रहा।

    Trending News

    Technology