*ग्रामीणों ने लगाए स्थानीय प्रशासन पर संरक्षण का आरोप*
*मुलमुला थाना क्षेत्र का मामला*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा– जांजगीर जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र में अवैध नशे का कारोबार जिम्मेदारों के संरक्षण से फल फूल रहा है।
स्थानीय ग्रामीणों ने क्षेत्रीय प्रशासन पर संरक्षण देने का आरोप लगाया है वही क्षेत्र में बढ़ते नशे की लत से युवा वर्ग इससे काफी प्रभावित हो रहा है।
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार बुटरा भांवर, नरियरा एवं बनाहील गांव में अवैध शराब तथा गांजा धड़ल्ले से बिक रहा है वही मुलमुला पकरिया गांव भी अवैध नशे से अछूता नही है।
गौरतलब है कि अवैध शराब के कारोबार में किसान भी बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। शराबी लोग बनहिल के मुख्य नहर एवं तालाब के मेढ़ पर शराब पीकर डिस्पोजल तथा चखना के पन्नी से पाट दिया है जो की हवा चलने पर किसानों के खेत में उड़कर फसल बर्बाद कर रहे हैं।
अवैध शराब की बिक्री को लेकर बार बार मुलमुला थाने में सूचना दी जाती है लेकिन पुलिस द्वारा कारवाई के नाम पर कई बहाने गढ़ दिए जाते हैं।
स्थानीय जनमानस द्वार मुलमुला पुलिस थाने में ईमानदार पुलिस टीम की आवश्यकता महसूस की जा रही है जो अवैध शराब तथा जुआ गांजा बिक्री पर कड़ाई से कारवाई कर सके।
