More

    *नहर में डूबने से 11 साल के बच्चे की मौत*

    जांजगीर चांपा में 15 घंटे बाद नहर के फसा हुआ मिला शव, दोस्तो के साथ गया था नहाने

    मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा जिले के तरौद गांव के ओम मंगलम के पास छोटी नहर के गेट के पास 11 साल के बच्चे का शव मिला है। बच्चे की पहचान चंद्रमणि टंडन पिता मुनीलाल टंडन वार्ड नं 15 अम्बेडकर चौक निवासी के रूप की गई है। जोकि दोस्तो के साथ नहर में नहने गया हुआ था,नहर के तेज बहाव में बह जाने से पानी में डूबने से मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है।

    मिली जानकारी अनुसार,मृतिका चंद्रमणि टंडन अपने कुछ दोस्तो के साथ नहर में नहाने के लिए ग्राम खोड़ के पास बड़ी नहर में रविवार की दोपहर गया हुआ था। जहां नहर में सभी दोस्त नहा रहे थे,वही चंद्रमणि टंडन का नहर में नहाने के दौरान पानी के तेज बहाव में बह गया। उसके दोस्तो ने देखा मगर इसकी जानकारी परिजनों को नही दी। वही काफी देर होने के बाद परिजन बच्चे की तलाश में जुटे हुए थे। तभी नहर के पास चंद्रमणि का कपड़ा मिला था। जिसे खोज बीन करने लगे मगर कुछ पता नहीं चला। वही देर शाम घटना की जानकारी पुलिस को दी गई थी। मगर रात्रि होने के कारण खोज बीन नही हो सकी। आज सोमवार की सुबह सूचना मिली की ग्राम तरौद के ओम मंगलम के पास छोटी नहर के गेट में एक बच्चे का शव फसा हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकाला गया। जहां शव का पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

    Trending News

    Technology