*◼️ अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले करने वाले 05 आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही। आरोपियों के कब्जे से कुल 16.9 लीटर अवैध देशी शराब की गई जप्त।*
*◼️ थाना मुंगेली, पथरिया, चिल्फी द्वारा की गई कार्यवाही।*

मुंगेली पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना पथरिया द्वारा बजरंग होटल के सामने पथरिया में दबिश देकर अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपी बजरंग जायसवाल के कब्जे से 2.3 लीटर अवैध देशी शराब, साप्ताहिक बाजार पथरिया में दबिश देकर अवैध रूप से देशी शराब बिक्री करने वाले आरोपी अहमद अली के कब्जे से 4.5 लीटर अवैध देशी शराब एवं हेमंत कुमार राजपूत के कब्जे से 2.8 लीटर अवैध देशी शराब जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
इसी प्रकार थाना मुंगेली द्वारा पड़ाव चौक में दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करते हुए आरोपी अरूण सारथी के कब्ज से 4.5 लीटर अवैध देशी शराब एवं थाना चिल्फी द्वारा पथरा रोड में दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करते हुए आरोपी गोलू पात्रे के कब्जे से 2.7 लीटर अवैध देशी शराब जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
