* थाना मुंगेली द्वारा भी अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी देवराज महिलांग के कब्जे से 3.6 लीटर अवैध शराब जप्त कर आबकारी अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही।*
*◾ सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 01 व्यक्ति के विरुद्ध भी की गई वैधानिक कार्यवाही।*

मुंगेली-जिले में नशे के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना फास्टरपुर द्वारा दिनांक 04.10.2023 की रात्रि नाकाबंदी प्वाईंट बीजातराई में सघन चेकिंग के दौरान खैरा-सेतगंगा की ओर से आर रहे मोटरसाईकल में सवार 02 युवक पुलिस चेकिंग पार्टी को देखकर वापस भागने लगे, जिसे फास्टरपुर पुलिस द्वारा घेराबंदी करते हुए पकड़कर चेकिंग किया गया, जिसमें 02 आरोपी रमेश जोशी एवं विशाल रात्रे के कब्जे से 30.6 लीटर अवैध देशी शराब तथा परिवहन में प्रयुक्त बजाज पल्सर मोटरसाईकल सीजी 10 एपी 8840 कुल कीमती 173600/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
इसी प्रकार थाना मुंगेली द्वारा भी बुधवारी बाजार के पास दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी देवराज महिलांग के कब्जे से 3.6 लीटर अवैध देशी शराब जप्त कर आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
इसी प्रकार सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 01 व्यक्ति के विरूद्ध भी चौकी डिंडौरी द्वारा वैधानिक कार्यवाही की गई है।
