*नव-नियुक्त एल्डरमैनों का नगर पालिका में भव्य स्वागत:नपा अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने सभी का किया अभिनंदन*

मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली/छत्तीसगढ़ शासन के उप-मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन व विकास मंत्री अरुण साव की अनुशंसा पर मुंगेली नगर पालिका परिषद में पांच नए एल्डरमैनों की नियुक्ति की गई है। इस घोषणा के बाद से ही शहर के राजनीतिक व सामाजिक हलकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। 25 जुलाई को आयोजित गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह के सकुशल संपन्न होने के बाद,सभी नव-नियुक्त एल्डरमैन औपचारिक रूप से मुंगेली नगर पालिका परिषद कार्यालय पहुँचे।
कार्यालय परिसर में एल्डरमैनों के आगमन पश्चात। अध्यक्ष कक्ष में नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने सभी नव-नियुक्त सदस्यों का माला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीयतापूर्ण स्वागत किया और उन्हें उनकी इस नई प्रशासनिक व जनसेवा की जिम्मेदारी के लिए ढेरों शुभकामनाएं दीं।
“पार्षद और एल्डरमैन एक परिवार,प्राथमिकता सिर्फ जनहित”:रोहित शुक्ला
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने कहाकि नगर पालिका परिषद कोई राजनीतिक मंच नहीं,बल्कि नगरवासियों की सेवा का एक माध्यम है। उन्होंने आगे कहाकि “नगर पालिका परिषद के सभी निर्वाचित पार्षद और नव-नियुक्त एल्डरमैन सहित हम सब एक परिवार के सदस्य की भांति हैं। हम सभी का एकमात्र संकल्प नगर की आम जनता के हितों की रक्षा करना और मुंगेली के आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाना है। सभी जनप्रतिनिधि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर शहर के विकास,स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए पूरी तरह कटिबद्ध हैं।”
उन्होंने आगे विश्वास जताया कि नए एल्डरमैनों के लंबे सार्वजनिक जीवन और अनुभवों का सीधा लाभ नगर पालिका परिषद और मुंगेली की जनता को मिलेगा।
नई ऊर्जा के साथ नगर विकास में योगदान देंगे:एल्डरमैन
उप-मुख्यमंत्री एवं नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव की मंशा के अनुरूप नगर के सर्वांगीण विकास को गति देने के लिए जिन 5 प्रमुख प्रबुद्धजनों को एल्डरमैन के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है,वे हैं
डॉ. संजय वर्मा,अमितेश ‘विज्जु’ आर्य,लेखु साहू,राजहंस तंबोली,खेमराज मोहले
स्वागत के बाद सभी नव-नियुक्त एल्डरमैनों ने प्रदेश सरकार और उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव का आभार व्यक्त करते हुए कहाकि वे इस भरोसे पर पूरी तरह खरे उतरेंगे। उन्होंने संयुक्त रूप से कहा कि शहर के हर वार्ड में समान विकास,पेयजल व्यवस्था,प्रकाश व्यवस्था और सड़कों के निर्माण जैसे कार्यों में वे अध्यक्ष एवं परिषद का पूर्ण सहयोग करेंगे।
इस अवसर पर
भाजपा जिलाध्यक्ष,दीनानाथ केशरवानी,नगर पालिका उपाध्यक्ष,जयप्रकाश मिश्रा,नेता प्रतिपक्ष,मोहन मल्लाह
पार्षद,संजय चंदेल,पार्षद प्रतिनिधि,मकबूल खान,धीरज पाण्डेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे
