नगर पंचायत हरदी अड़भार में भव्य गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकल गयी :-

आनंद राठौर ब्यूरो सक्ती :- नगर पंचायत हरदी अड़भार में शनिवार को बैंडबाजे के साथ जयघोष करते हुए माँ भवानी दुर्गा उत्सव समिति द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। जो की पंडित श्री पूर्णचंद दुबे एवं मुख्य
यजमान गोरेलाल राठौर व सीता बाई राठौर की अगुआई में कलश यात्रा दुर्गा पंडाल से निकाली गई जिसमें समस्त ग्रामवासी शामिल हुए अवम सभी श्रद्धालुओं में उत्साह की लहर दिखी। मां दुर्गा की जयकार करते हुए कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु अपने ग्राम हरदी के तालाब के किनारे पहुंचे। यहां से जल लेकर यज्ञ स्थल पहुंचे।
