♦️*धारदार चाकू से मारपीट कर चोट पहुंचाने वाला फरार आरोपी सरकण्डा पुलिस की गिरफ्त में।*
♦️ *आरोपी 2 महीने से था फरार।*
♦️*आरोपी थाना सरकंडा का सूचीबद्ध गुंडा बदमाश है जिसके विरुद्ध कई आपराधिक प्रकरण दर्ज है*
♦️ *आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू किया गया जप्त*
♦️*आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड हासिल कर केंद्रीय जेल बिलासपुर दाखिल किया गया*
**नाम आरोपी*
राजा सारथी उर्फ बब्बन सारथी पिता छोटकू सारथी उम्र 23 साल पता प्रभात चौक चिंगराजपारा थाना सरकंडा जिला बिलासपुर

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी जितेंद्र राजपूत निवासी चिंगराज पारा सरकंडा का थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 03.03 2026 की रात्रि करीबन 10:00 बजे प्रभात चौक के पास होली त्यौहार के दिन आरोपी बब्बन सारथी उर्फ राजा सारथी द्वारा गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए धारदार चाकू से मारपीट कर चोट पहुंचाया कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया प्रकरण में आरोपी घटना दिनांक से फरार था जिसकी पतासाजी हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा था आज दिनांक 5. 5. 2026 को 2 महीने से फरार रहे आरोपी राजा सारथी उर्फ बब्बन सारथी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हासिल कर केंद्रीय जेल बिलासपुर दाखिल किया गया
