More

    *धारदार चाकू दिखाकर गॉव के लोगों को डराने धमकाने वाले आरोपी पर रतनपुर पुलिस का प्रहार*

    *धारदार चाकू दिखाकर गॉव के लोगों को डराने धमकाने वाले आरोपी पर रतनपुर पुलिस का प्रहार*

    🔶 आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

    गिरफ्तार आरोपी –

    1. रफीक मोहम्मद पिता शेख अलबक्शी उम्र 25 वर्ष निवासी नेवसा थाना हरदीबाजार जिला कोरबा छ.ग.।

             

          

     संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर– थाना रतनपुर में सूचना मिला कि एक व्यक्ति ग्राम बाँका में स्कूल के सामने से जंगल की ओर जुआ खेलने जा रहा था, जिसे गॉव वालों के द्वारा मना करने पर उस व्यक्ति के द्वारा अपने हाथ में रखे चाकू को लहराकर गाँव वालों को डरा धमका रहा था जिसकी सूचना पर मामला गंभीर प्रवृत्ति का होने से थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के द्वारा घटना के संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर, चाकू लहराने वाले बदमाश को पकड़ने टीम गठित कर ग्राम बॉका रवाना किया जहाँ घेराबंदी कर चाकू लहरा रहे बदमाश रफीक मोहम्मद को पकड़कर धारदार चाकू के साथ थाना लाये व उक्त व्यक्ति पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को जेल भेजा गया।

    उक्त कार्यवाही में वर्तमान थाना प्रभारी रतनपुर निरी. निलेश पाण्डेय, सउनि नीलाकर सेठ, प्र.आर. सैय्यद अकबर अली, आर. हरीशंकर चन्द्रा का विशेष योगदान रहा।

    Trending News

    Technology