Home अन्य खबरे धान खरीदी की तैयारियों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, किसानों को मिले पारदर्शी...

धान खरीदी की तैयारियों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, किसानों को मिले पारदर्शी व्यवस्था: कलेक्टर श्री तोपनो

0
3

धान खरीदी की तैयारियों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, किसानों को मिले पारदर्शी व्यवस्था: कलेक्टर श्री तोपनो

*धान खरीदी के संबंध में प्रशिक्षण एवं समीक्षा बैठक आयोजित*

मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली,// शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान खरीदी के तैयारी के संबंध में जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन कक्ष में प्रशिक्षण एवं समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने कहा कि धान खरीदी शासन की प्राथमिकता का कार्य है। उन्होंने प्रशिक्षण को गंभीरता से लेते हुए धान खरीदी कार्य को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। धान उपार्जन की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, व्यवस्थित और सुचारू रूप से संचालित होनी चाहिए।

कलेक्टर ने जिले में धान खरीदी की प्रस्तावित व्यवस्था, उपार्जन केंद्रों की तैयारियों तथा किसानों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि धान खरीदी शुरू होने से पहले सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण कर ली जाएं। खरीदी केंद्रों में किसानों के लिए मूलभूत सुविधाओं के साथ ही धान की तौल, भंडारण एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखा जाए। उन्होंने कहा कि खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 अंतर्गत किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन 15 नवंबर 2026 से प्रारंभ होना प्रस्तावित है।

कलेक्टर तोपनो ने कहा कि धान खरीदी के दौरान आने वाली समस्याओं की पहले से पहचान कर उनके निराकरण की कार्ययोजना तैयार की जाए, ताकि खरीदी शुरू होने के बाद किसानों को समस्याओं का सामना न करना पड़े। उन्होंने धान खरीदी की प्रक्रिया में पारदर्शिता को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने तथा प्रत्येक स्तर पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए।

प्रशिक्षण में धान खरीदी के दौरान आने वाली समस्याओं के निराकरण, शासन द्वारा जारी नए दिशा-निर्देशों के पालन तथा पारदर्शी व्यवस्था को मजबूत बनाने सहित धान उपार्जन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री अंजोर सिंह पैकरा, जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here